ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News फतेहपुर में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर सतेन्द्र कुमार वर्मा फतेहपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मोड़ते समय युवक अचानक नीचे गिर गया और टायर के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




Subscribe to my channel