ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News 10–12% मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, 3 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: थाना नई मंडी पुलिस ने निवेश पर 10 से 12 प्रतिशत तक आकर्षक रिटर्न का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को अधिक मुनाफे का झांसा देकर विभिन्न निवेश योजनाओं में पैसा लगवाते थे और बाद में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन तथा ग्लोबल टेक रियलटी कम्पनी और जीटी एफएक्स ट्रेडिंग कम्पनी से जुड़े फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से लोगों को अपने झांसे में लेकर आर्थिक ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संस्था या व्यक्ति के झांसे में आकर बिना पूरी जांच-पड़ताल के निवेश न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button