ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News धनबाद बस स्टैंड के समीप मिला कचरा चुनने वाले व्यक्ति का शव, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

सुबह-सुबह बस स्टैंड के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

धनबाद। गुरुवार सुबह धनबाद बस स्टैंड के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय निवासी शंभू सिंह ने बताया कि मृतक पिछले कई दिनों से बस स्टैंड के आसपास कचरा चुनकर अपना गुजारा करता था। उनके अनुसार, कचरा चुनने से मिलने वाले पैसों से वह अक्सर शराब का सेवन करता था।


शंभू सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वह शौच के लिए गए तो एक व्यक्ति को जमीन पर पड़ा देखा। पास जाकर पहचान करने पर पता चला कि मृतक वही व्यक्ति है, जो लंबे समय से बस स्टैंड के आसपास कचरा चुनने का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button