
रिपोर्टर राजुदास वैष्णव रायपुर मारवाड़ पाली राजस्थान
झुंठा – नेहरू युवा केंद्र पाली के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ के आदेशानुसार ब्लॉक के गांवो में जल संरक्षण के विशेष अभियान के अंतर्गत कैच द रेन की शपथ का आयोजन किया जा रहा है इसी मौके पर नेहरू युवा केंद्र रायपुर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुरेश कुमार तँवर व संदीप सेन ने बताया कि स्थानीय ग्राम पंचायत लीलाम्बा में युवाओं द्वारा जल शपथ ली गईं साथ ही जल संरक्षण एवं प्राचीन विलुप्त हो रहे जल संग्रहण स्रोतों की साफ-सफाई एवं उनके बचाव हेतु विशेष अभियान चलाया गया। नेहरू युवा केंद्र के आगामी युवा महोत्सव मे रजिस्ट्रेशन हेतु जानकारी भी युवाओं को दी गई।इसी मौके पर ग्राम पंचायत लीलाम्बा के श्यामलाल, बुधराज, मुकेश, तरुण, रोहित, नरेश, महेंद्र, बाबूलाल, इन्द्र चंद, राकेश, प्रमोद, सुनील, हेमंत संजय श्रवण, दीपक आदि उपस्थित थे।

Subscribe to my channel