छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News 30 वर्ष तक सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने गृह ग्राम लौटे सैनिक का आज नारायणपुर में जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया गया।

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

सेवानिवृत हुए सैनिक सूबेदार शैलेंद्र कुमार चंदेल के सम्मान में निकाला जुलूस, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत भारतीय सेना में 30 वर्ष तक सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने गृह ग्राम लौटे सैनिक का आज नारायणपुर में जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया गया। नारायणपुर निवासी सूबेदार शैलेंद्र कुमार चंदेल आज 2 मई को अपनी 30 वर्ष की भारतीय सेना की सेवा पूरी कर गृह ग्राम वापस लौटे। रिटायर्ड शैलेंद्र कुमार चंदेल का स्वागत तिलक आरती उतारकर और पुष्प माला पहनाकर किया गया। रिटायर्ड सैनिक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि तीस साल की नौकरी में देश की सेवा करके जो सुख और आनंद की अनुभूति मिली है वो कही और नहीं मिल सकता है मैं अपने जिले के नौजवानों से आह्वान करता हु सेना में भर्ती के लिए आगे आए और देश सेवा करे। वही पूर्व सैनिक परिषद के सैनिक ने कहा आज सेवा समाप्ति कर घर लौटे जवान का जिलेवासियों के साथ मिलकर स्वागत किया गया है आगे शैलेंद्र भाई नारायणपुर में पूर्व सैनिक का गठन कर यहां के युवाओं को प्रशिक्षण देकर देश सेवा के लिए जागरूक करेंगे। चंदेल ने भारतीय थल सेना में 28 अप्रैल 1993 को भर्ती हुए ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग देहरादून में मिली जिसके बाद गोहाटी नारंगी कैंप, लेह लद्दाख, इलाहाबाद, दिल्ली, पानागढ़ वेस्ट बंगाल, जम्मू कश्मीर सहित जोधपुर में पोस्टिंग थी। जोधपुर से 30 साल की नौकरी पूर्ण कर सेवा समाप्ति कर वापस अपने गृहग्राम वापस आया। वही जगदीश मंदिर पर उनकी भव्य आगवानी की गई और देशभक्ति गीतों के साथ डीजे की धुन पर शहर के मुख्य मार्गों से जुलूस उनके निवास पहुंचा। विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाज के लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा कर इस भारतीय सैनिक का स्वागत किया। बीते 30 वर्षों में भारतीय सेना में पदस्थ रहने के दौरान शैलेंद्र कुमार चंदेल अलग-अलग जगह तैनात रहकर देश की सरहद के लिए अपनी सेवा देते रहे। करीब सैकड़ों से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button