
रिपोर्टर आमोद तिवारी सरगुजा अंबिकापुर छत्तीसगढ़
अंबिकापुर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राज्य मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णा सिंह बाबा के निर्देशानुसार सरगुजा जिला अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल व सूरजपुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय चक्रधारी के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानिक चौक में मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मजदूरों को टावेल भेंट कर व मीठा खिला कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने कहा कि मजदूर अच्छे भारत विशेष योगदान निभाते हैं ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी अंचल तक कार्यों को सुनियोजित तरीके से करते हैं और कई इमारत बनाते हैं ऐसे तमाम कार्य सिर्फ मजदूर ही कर सकते हैं यही नहीं मजदूरों के बिना कोई कार्य संभव नहीं हो सकता है चाहे वह मजदूर किसी भी वर्क का हो। वही अपने उद्बोधन में सूरजपुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय चक्रधारी ने मजदूरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य मजदूर सभा मजदूरों के साथ सदैव खड़ा होकर उनके मदद हेतु तत्पर रहेंगे साथ ही शासन द्वारा मजदूरों हेतु बनाई गई योजनाओं का लाभ दिलाने हर संभव प्रयास किया जाएगा साथ ही ग्रामीण अंचल में चल रहे शासकीय कार्यों में मजदूरों के भुगतान में आ रही परेशानियों को लेकर जिला प्रशासन से नियमित भुगतान हेतु मांग किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र साहू, गोटिया गांवोंटू राम राजवाड़े ,राम सिंह, खोज नारायण सिंह, सुनील सिंह, भोले ठाकुर, श्री नारायण केवट, राजेश सिंह ,देव शरण, राम अवतार हरिराम ,फूल साय सोरी ,मनोहर ,आनंदराम सहित अन्य मजदूर गण उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel