IC News and Media House Private Limited


राज्यहरियाणा

Haryana News एसडीएम बरवाला ने जनस्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका बरवाला के अधिकारियों की ली मीटिंग 

रिपोर्टर पवन बजाज हिसार हरियाणा

एसडीएम बरवाला डॉ अशवीर सिंह  नैन ने बरसाती पानी की समुचित निकासी को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका बरवाला के अधिकारियों की एसडीएम कार्यालय बरवाला में मीटिंग ली| इस मीटिंग में बरसाती पानी की निकासी की समीक्षा की गयी| इस मीटिंग में एसडीएम डॉ अशवीर सिंह नैन ने इन अधिकारियों को 30 मई से पूर्व गंदे नालों व तालाबों की सफाई करवाए जाने बारे दिशा निर्देश दिए| इस मीटिंग में एसडीएम डॉ अशवीर सिंह नैन ने जनस्वास्थ्य विभाग को पौंड बनाने हेतु और अधिक जमीन की आवश्यकता होने बारे में विस्तार से चर्चा करके दिशा निर्देश दिए| इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन बलवंत, एसडीओ कुलदीप सिंह, नगरपालिका प्रधान रमेश बैटरीवाला, जेई हितेंद्र, जेई रमेश, ईश्वर व दीपक आदि मौजूद रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button