छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News SECL खदान में बाउंसर ने मचाया हंगामा, चालक का सिर फोड़ा, ठेका कर्मियों में आक्रोश

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

कोरबा जिले के एसईसीएल दीपका खदान में ताबड़तोड़ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कलिंगा नामक निजी कम्पनी के बाउंसर ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। और देखते ही देखते कलिंगा कंपनी का बेलगाम बाउंसर ने ड्राइवर का सिर फोड़ दिया। इस मारपीट में चालाक बुरी तरह से घायल हुआ है। इस घटना के बाद आक्रोश ठेका कर्मियों ने काम बंद कर दिया है।जानकारी के अनुसार घायल प्रेमचंद पटेल कलिंगा कम्पनी में चालक के पद पर पदस्थ है. घटना के बाद कर्मियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. वहीं बाउंसरों को हटाने और घायल का इलाज के साथ आर्थिक सहायता राशि देने की मांग कर रहे हैं. पूरा मामले की जानकारी दीपका थाना पुलिस को दी गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button