IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News प्रधानमंत्री जी ने मन की बात मे कभी राजनीति पर बात नही की उन्होंने हमेशा राष्ट्र की बात की समाज की बात की केदार कश्यप

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप सहित कार्यकर्त्ताओ ने सुनी पीएम के मन की बात

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

नारायणपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया गया, जिसे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सुना। यह इस कार्यक्रम का 100 वां संस्करण था। उनका यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया। नारायणपुर जिले के ग्राम रेमावंड मे पूर्व शिक्षा मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप द्वारा ग्रामीण मण्डल के बूथ क्रमांक 86 मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन कि बात कार्यक्रम को बूथ स्तर के सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ बैठकर सुना। मन की बात पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा की मन कि बात कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी जी ने 3अक्टूबर 2014 से शुरू किया था जिसका आज 100 वॉ संस्करण था। प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र की बात की समाज की बात की। ‘मन की बात’ कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है। उन्होंने ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में देश में शिक्षा,सफाई का संदेश, विकास कि बात, प्रेरणा दायी कहानियाँ, वोकल फॉर लोकल, पर्यावरण, स्वास्थ, बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ, संस्कृति, विज्ञान, आत्मनिर्भरता, खेती-किसानी व जीवन मे जनभागीदारी कि बात जैसे अनेक विषयो को लेकर एक से लेकर सौवे संस्करण मे मन कि बात मे मोदी जी ने जिक्र किया जो हमारे लिए प्रेरणादायी है। भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष रतन दुबे ने भी ग्रामीण मण्डल के टिमनार बूथ मे सुना वही जिले अन्य 50 बूथों मे 100 वे संस्करण के कार्यक्रम को हजारों कि संख्या मे भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, सामाजिकगण व प्रबुद्धजनो ने सुना।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button