छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News भाजयुमो ने बेरिकेटिंग तोडक़र रोजगार कार्यालय में जड़ा ताला, लगाया बेरोजगार कार्यालय का बोर्ड

रिपोर्टर आमोद तिवारी सरगुजा अंबिकापुर छत्तीसगढ़

अंबिकापुर बेरोजगारी भत्ता को लेकर बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रोजगार कार्यालय का घेराव कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस व भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेटिंग को तोडक़र रोजगार कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने रोजगार कार्यालय के बाहर बेरोजगार कार्यालय का बोर्ड लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।बेरोजगारी भत्ता को लेकर सरगुजा रोजगार कार्यलय का घेराव भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में किया गया। इसमें मुख्य रूप से युवा मोर्चा संभाग प्रभारी जितेंद्र देवांगन, जिला प्रभारी विकास झा, सरगुजा के वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, आलोक दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस संबंध में भाजयुमो ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में अंकित बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 2500 रुपए देने का वादा के वादाखिलाफी के विरोध में रोजगार कार्यालय का घेराव किया गया है। घेराव में पुलिस से झूमा-झटकी के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बेरिकेटिंग को तोडक़र रोजगार कार्यालय में ताला लगाकर बेरोजगार कार्यालय का बोर्ड लगाया।युवाओं की आवाज बनकर उभरा है युवा मोर्चाभाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह ने कहा कि युवाओं की आवाज भारतीय जनता युवा मोर्चा बन कर उभरा है। युवाओं के आक्रोश से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आने वाले चुनाव में उखड़ जाएगी। सरगुजा संभाग के प्रभारी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन ने कहा कि सरकार के 4-5 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी बेरोजगार युवाओं को उनका भत्ता नहीं दिया।अब 1 अप्रैल 2023 से उनके द्वारा बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही जा रही है, वह भी तमाम तरीकों से उलझन भरे नियमों के साथ सरकार की छलावा पूर्ण मानसिकता को दर्शाती है। शासन द्वारा घोषित 7 प्रकार की अपात्र शर्तों के नियमों की उलझनों के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग 80 प्रतिशत युवा बेरोजगारी भत्ते को प्राप्त करने से वंचित रह जाएंगे, जिसके विरोध में आज रोजगार कार्यालय का घेराव किया गया।
घेराव कार्यक्रम को भारत सिंह सिसोदिया, आलोक दुबे, विकास पांडेय, कैलाश मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव वर्मा व अंशुल श्रीवास्तव ने किया। घेराव में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सरकार बनते ही युवाओं के साथ धोखा’ सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी विकास झा ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है, उसने सिर्फ और सिर्फ युवाओं को छलने का काम किया है, कांग्रेस ने भले ही अपने लोक-लुभावन वादे से वोट हासिल कर सरकार बना लिया, लेकिन सरकार बनते ही युवाओं के साथ धोखा किया। आने वाले चुनाव में सभी युवा एक जुट होकर सरकार को आईना दिखने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरगुजा की बहुत बड़ी विडंबना है रोजगार कार्यालय के बगल में ही मदिरा दुकान संचालित हो रही है।भत्ते के लिए पात्र की सूची में मात्र ६00 बेरोजगार भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि सरकार केवल युवाओं के साथ छलावा कर रही है। यह सरकार रोजगार व बेरोजगारी भत्ता दोनों ही विषय में पुर्णत: विफल हो चुकी है। सरगुजा जिला में 90 हजार बेरोजगार पंजीकृत है, जिसमे केवल 600 लोग को बेरोजगारी भत्ता के लिए पात्र की सूची में डाला गया है जो कि शर्मनाक है। इसके विरोध में युवाओं को अपना हक दिलाने भत्ता व रोजगार जैसे गंभीर विषय पर हमने प्रदर्शन किया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button