IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News सरस्वती शिशु मंदिर फरसगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राज मरकाम

✒️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

फरसगांव – सरस्वती शिशु मंदिर फरसगांव में कक्षा अरुण से कक्षा नवम तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राज मरकाम एवं माता लिंगेश्वरी शिक्षण समिति के माननीय अध्यक्ष श्री उग्रेश मरकाम उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती, ऊं व भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जविलत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वार्षिक परीक्षा में कक्षा अरूण से नवम तक के सभी भैया बहन सम्मिलित हुए।जिनका परीक्षा परिणाम 100% रहा। जिसमें मुख्य अतिथियों के द्वारा कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैय्या बहनों को प्रमाण पत्र व इनाम प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उक्त कार्यक्रम में सभी भैया- बहन आचा र्य गण व पालक उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button