
रिपोर्टर मोतीलाल भास्कर मुंगेली छत्तीसगढ़
खदानों का आतंक क्षेत्र के लोगों के लिए बना जन धन हानि का कारण जिम्मेदार कौन मुंगेली सरगांव मोहभट्ठा जहां पर खनीज खदानों का खजाना माना जाता है जहां पर जिले के बड़े लोगों का बड़ा व्यापार बड़े पैमाने पर खनन से चलता है जिसकी चमक धमक का नमूना आंगन में हेली पेड बनाने की ताकत रखता है । प्रंतु उस ग्राम में रहने बसने वाले हरीश साहू के घर का छत खदानों की धमक से जान पर बन आई है मिली जानकारी के अनुसार मोहभट्ठा निवासी हरीश साहू के घर की छत ब्लास्ट की धमक झेल नहीं पा रही है । खदानों के गड्ढे में एक मासूम की जान के दुख अभी लोगोंने भूल भी नहीं पाया था कि आज दोपहर एक छत की परत गिरी जिससे महिला जख्मी हो गई । देखने वाली बात यह होगी कि इस व्यापार को सींचने में जहां पर अधिकारियों का सहयोग बिना सम्भव नहीं होता वही जन प्रतिनिधियों के सहयोग से इन्कार नहीं किया जासकता ऐसी स्थितियों में जान जन धन हानि की सुन्ने वाला कौन होगा और न्याय कहा तक मिल पाता है ।


Subscribe to my channel