
रिपोर्टर विजय दिवाकर बिलासपुर छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जा रही लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही नंबर प्लेट आड़ा तिरछा लिखे 13, वाहन का हेड लाइट आधा काला नही करने वाले 11, एवं बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए 11 वाहनों पर की गई कार्यवाही मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत कुल 49 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 15300 रूपये समन शुल्क लिया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 49 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जिसमें बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर 11 वाहन के चालकों से 3300 रूपये, मोटरसाइकिल में तीन सवारी चलने वाले 06 वाहन के चालको से 1800 रूपये, नम्बर प्लेट अस्पट लिखे 13 वाहन के चालक से 3900 रूपये, वाहन का हेड लाईट आधा काला नही पाये गये 11 वाहन के चालको से 3300 रूपये, बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाते पाए गए 02 वाहन के चालकों से 1000 रुपए, अवैधरूप से नो पार्किंग में खड़ी किए 04 वाहन के चालकों से 1200 रुपए, एवं अन्य धाराओं के तहत 02 वाहन के चालकों से 800 रुपए कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया। वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने एवं शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने की समझाईश दी जा रही है


Subscribe to my channel