छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News दन्तेवाड़ा -नक्सली धमाके से 10 जवानों सहित 11 शहीद

सभी जवान डीआरजी डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के हैं।

✒️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

अरनपुर में बुधवार 26 अप्रैल दोपहर को नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए। वहीं एक नागरिक भी मारा गया है। सभी जवान डीआरजी डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में जवानों का वाहन आ गया। इसमें 10 जवान शहीद हो गए। दूसरी ओर गृहमंत्री अमित शाह ने भी नक्सली हमले को लेकर मुख्यमंत्री से बात की है। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। जानकारी के मुताबिक, माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी जवानों को रवाना किया गया था। इसके बाद सभी जवान वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने अरनपुर मार्ग पर पालनार में ब्लास्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान एक प्राइवेट वाहन से निकले थे। हमले में एक नागरिक की भी मौत हुई हैै। हमले के बाद जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं। मौके पर फोर्स पहुंच गई है

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button