छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News महिलाओं को जागरूक और न्याय दिलाने जिले में पहुंची महतारी न्याय रथ

रिपोर्टर शिवशंकर श्रीवास्तव दन्तेवाड़ा छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश एवं मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में महिलाओं को जागरूक करने एवं कानूनी अधिकार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला कार्यालय के प्रांगण में पहुंचे रथ को विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री छबिन्द्र कर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के सभी एकीकृत बाल विकास परियोजना मुख्यालयों के सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं को जागरुक करने का कार्य करेगी। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं उन अत्याचारों से न्याय दिलाने, घरेलू हिंसा, संपत्ति में बेटी का अधिकार, समाज में व्याप्त बुराइयां, दहेज प्रथा, टोनही प्रताड़ना, शारीरिक एवं मानसिक हिंसा से मुक्ति दिलाने कानूनी अधिकारों का ज्ञान कराना, महिला अधिकार, न्याय सहित महिला उत्पीड़न, महिला एवं बेटियों का सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रचार सामग्री का वितरण भी इस दौरान किया जाएगा। मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का उद्देश्य प्रदेश के सभी बेटियों एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना एवं उनको सुरक्षा एवं अधिकार सम्पन्न बनाना है। इस दौरान जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती आभा गुरुद्वान एवं विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button