छत्तीसगढ़मनोरंजनराज्य

Chhattisgarh News बतौली के किशोर-किशोरियों ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय किशोर सम्मेलन के”मेरा मंच मेरी अवाज” कार्यक्रम में लिया भाग

रिपोर्टर आमोद तिवारी सरगुजा अंबिकापुर छत्तीसगढ़

बतौली। सेन्टर फ़ॉर केटेलाइजिंग चेंज (C3) संस्था के सहयोग से सरगुजा जिले के ब्लॉक-बतौली से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षित पीयरएजूकेटर 5 किशोरी, 2 किशोर-अलिषा एक्का बटईकेला, पार्वती, विजय महेशपुर, हरिवंश, अनुप्रेमा, लौप्रिया बिरीमकेला, गुनगुन केरकेट्टा बासेन से शामिल हुए जिसमे सीथ्री के ब्लॉक समन्वयक कु. सुनिता और राज्य स्तर से प्रोग्राम आफिसर श्री मनीष रंजन के द्वारा किशोर किशोरियों को दिल्ली ले जाया गया जहाँ 4 दिनो तक कार्यक्रम चला जिसमें स्वास्थ्य, शैक्षिक, कौशल विकास, मानसिक स्वास्थ्य, बाल विवाह के दुष्परिणाम, सोशल मीडिया, इत्यादि कार्यक्रम में भाग लिए साथ ही सरगुजा का स्थानीय गीत के साथ पीयरएजूकेटरो के द्वारा के सरगुजिहा करमा का सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। संस्था के द्वारा टीम के किशोर किशोरियों को दिल्ली के कुछ पर्यटन एवं आकर्षण जगहों ले जाया गया जिसमें इन्डिया गेट, कुतुबमीनार, इत्यादि जगहों को दिखाया गया जिससे किशोर किशोरियों में खुशी एवं उत्साह देखने को मिला इसमें अलग अलग राज्य से भी किशोर किशोरियां शामिल हुए थे, जिनसे उन्हें मिलने का मौका मिला अब बतौली के पीयरएजूकेटर एवं किशोर किशोरियों एवं बच्चों के माता पिता में भी राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर अलग उत्साह है बतौली स्वास्थ्य विभाग की ओर से BMO डाक्टर संतोष सिंह एवं BPM अमित कुमार एक्का के द्वारा संस्था सीथ्री से ब्लॉक समन्वयक सुनिता की प्रशंसा करते हुए कहा है कि हम अपने स्तर पर भी प्रयास करेंगे किशोर किशोरियों के लिए पर्यटक, आकर्षण, दर्शनीय स्थल पर भ्रमण कराने की ताकी किशोर किशोरियों में कार्यक्रम के प्रति उत्साह बना रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button