जम्मू/कश्मीरराज्य

Jammu & Kashmir News एनआईए ने हिज्ब प्रमुख सलाहुद्दीन के दो बेटों का घर, कृषि भूमि कुर्क की

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हिज्बुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों की संपत्ति कुर्क की है। एनआईए ने कहा कि सैयद सलाहुद्दीन के दोनों बेटों सैयद शकील अहमद और सैयद शाहिद यूसुफ की संपत्तियों को कुर्क किया गया है. शकील की श्रीनगर के करन नगर इलाके में स्थित संपत्ति (घर) को कुर्क किया गया है जबकि सैयद शाहिद यूसुफ की सोइबुग बडगाम स्थित दो कनाल कृषि भूमि को भी कुर्क किया गया है. गौरतलब है कि सैयद शाहिद यूसुफ इस समय भारत की तिहाड़ जेल में बंद है। वह 2017 से वहां फंसा हुआ है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button