IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : सरकारी शराब की दुकान पर लूटपाट करने के वाले चार अभियुक्तों को 24 घण्टे में किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड

आबुरोड सदर थाना पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जितेन्द्र सिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत आबूपर्वत के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रदीप डागा निपु के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 22.08.2026 की शाम के समय ओर गांव में स्थित सरकारी शराब की दुकान पर पत्थरबाजी कर लूट करने के चार अभियुक्तों को महज 24 घण्टे में गिरफ्तार किया गया। दिनांक 22.08.2026 को शाम करीब 07 पीएम पर जरिये टेलिफोन सूचना मिली कि ओर हाईवे पर स्थित सरकारी शराब की दुकान पर करीब 05-07 अज्ञात आदिवासी व्यक्तियों द्वारा पत्थरबाजी कर लूटपाट कर वहां से भाग गये है, वगैरा सूचना मिलने पर प्रदीप डांगा नि.पु. मय् जाब्ता द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया तथा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया जाकर घटना कारित करने वाले अज्ञात मुल्जिमानो की पहचान कर तलाश हेतु सम्पूर्ण जिले में नाकाबंदी करवायी गई तथा श्री प्रदीप डांगा नि.पु. मय् जाब्ता, प्रभारी पुलिस चौकी निचलागढ मय् जाब्ता द्वारा आस-पास के गांव मातादेवी, खडात, सांगणा, उपलागढ, सियावा आदि जगहों पर तलाश की गई। तत्पश्चात दिनांक 23.08.2026 को राजेश कुमार सैल्समेन द्वारा रिपोर्ट देने पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

घटना के बाद लगातार पुलिस टीमों द्वारा मुल्जिमानों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा कल दिनांक 23.08.2026 को घटना के महज 24 घण्टे के अन्दर ही अभियुक्तों को ट्रेस आउट कर चार अभियुक्तों को दस्तयाब किये जाकर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया तथा शेष वांछित मुल्जिमान की तलाश जारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button