Jammu & Kashmir News : कचरे से अटे पड़े डस्टबिन, स्थानीय निवासियों ने एडिशनल डिप्टी कमिश्नर से लगाई सफाई की गुहार

रिपोर्टर मोहिंदर सिंह कठुआ जम्मू-कश्मीर
नगरोटा गूजरू: विकास खंड नगरोटा गूजरू और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक साल से सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, ब्लॉक के अंदर लगाए गए डस्टबिन कचरे से पूरी तरह भरे पड़े हैं, लेकिन लंबे समय से नगरपालिका की गाड़ियों के न आने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। पंचायत लाखड़ी स्थित चंडीदाम माता मंदिर के आसपास भी कचरे के डिब्बे पूरी तरह ओवरफ्लो हो रहे हैं, जिससे इलाके में गंदगी फैल रही है और बीमारियों के पनपने का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह मनकोटिया ने एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (बिलावर) श्री विश्वजीत सिंह जी से इस समस्या पर संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन म्यूनिसिपैलिटी की गाड़ियों को जल्द से जल्द नियमित रूप से भेजकर डस्टबिन खाली करवाने का आदेश जारी करे, ताकि क्षेत्र को गंदगी और बीमारियों से निजात मिल सके। रिपोर्टर महेंद्र सिंह मनकोटिया। जिला कठुआ जम्मू का कश्मीर।



Subscribe to my channel