Rajasthan News : 400 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच, 80 मरीज शल्य चिकित्सा के लिए चिन्हित

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड
आबूरोड। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रम के तहत मुस्लिम वक्फ कमेटी एवं मुस्लिम यूथ कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को इस्लामिया स्कूल,आबूरोड में निशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गर्भ अमेरिकन हॉस्पिटल उदयपुर के हड्डी, त्वचा, हृदय, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं। शिविर प्रभारी डा. शेर मोहम्मद,नर्सिंग हेड ईरफान बागवान,लईक अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे शुरू होकर शिविर 3 बजे समापन किया गया। शिविर में जीबीएच हॉस्पीटल उदयपुर से त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. प्रमोद गढवाल, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. लाकेन्द्र शाक्य, गुजारात पालपुर से आए ह एंव मधुमेय रोग विशेषज्ञ डा. नफीस डायमा, स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रगया अहारी, उा. शिवानी राठौड, डा. गौतम बेदी, डा. क्षितिज माली, लाइफ केयर आबूरोड के नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ डॉ अनुभव राज, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ भार्गव गुप्ता, सहित बॉडी हेल्थ एंड स्किन टीम एवं लैबोरेटरी टीम ने भी मरीजों की जांच की। शिविर में दोपहर 2 बजे तक 400 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उदयपुर की चिकित्सकीय टीम ने जांच के बाद 80 मरीजों को शल्य चिकित्सा के लिए चिन्हित किया, जिन्हें उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया जाएगा।

सीनियर वेलनेस कोच दीपक लुहार, सीनियर वेलनेस कोच नीतू सिंह एवं वेलनेस कोच तमन्ना बानो द्वारा बॉडी चैकअप एवं ब्लड प्रेशर एवं शुगर चेक अप करके लोगों को फिटनेस के बारे में जानकारी दी गई जिसमें शरीर की अंदरूनी चर्बी, इंटरनल ऑर्गन के पास जमी चर्बी,विशरल फैट,बीएमआई, बीएमआर,बॉडी,वजन घटाओ एवं बढ़ाओ, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया। शिविर मे रोटरी क्लब आबूरोड के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, मुकेश गर्ग,हेमंत कच्छावा,जितेन्द्र अग्रवाल,समाज सेवी गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, नवीन सांखला सहित शहर के स्वयं सेवी संगठनो के सदस्यो ने भी शिविर का निरिक्षण कर आयोजन समिती की सराहना की। वही उदयपुर जीबीएच चिकित्सालय प्रभारी ने कहा की आज बहुत ही विशाल चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया है शिविर कमेटी द्वारा की गई व्यवस्थाओ पर उन्होने खुशी प्रकट की। वही गुजरात से आए डा. नफीस डायमा ने कहा की उनके द्वारा पहली बार आबूरोड मे किसी शिविर मे अपनी सेवाएं दी है जिससे की मुझे काफी खुशी मिली है आगे भी जबभी आप शिविर करें मुझे व मेरी टीम को जरूर याद करे। हेल्थ वेलनेश टीम से नीतू सिंह ने भी शिविर संचालक कमेटी का आभार व्यक्त किया। शिविर के समापन पर कमेटी की ओर से सभी चिकित्सकों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। शिविर को सफल बनाने में डा. शेर मोहम्मद, ईरफान बागवान,अमजद खान, फारूक खांन,लईक अहमद, युनुश चंदीजा, हजीशमशेर खान, फ करूदीन जाजम,शरीफ रंगरेज, शाहीद भाटी,मोहम्मद जुनैद अदिल,हमीद चंदीजा,इस्लामुद्दीन जाजम,अब्दुल रहमान,हेदर अली, साजिद जाजम,इब्राहिम मनिहार,सुजान खान,आबिद कुरैशी,अलीशा मंसुरी,नूर सबा, सामीया मंसूरी सहित मुस्लिम वक्फकमेटी व मुस्लिम यूथ कमेभ्के सदस्यो ने अपनी सेवाए दी।



Subscribe to my channel