Madya Pradesh News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम नांदेल में सुनी पीएम के ‘मन की बात’, भाजपा नेता राकेश सिंधल बोले- नशा मुक्त युवा ही रखेंगे विकसित भारत की मजबूत नींव
ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.
टोंक खुर्द। रविवार को टोंक खुर्द तहसील के ग्राम नांदेल में बूथ क्रमांक 69 में स्थित सरपंच लालसिंह पटेल के निवास पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंधल समेत तमाम नेताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात कार्यक्रम के 137 वे संस्करण को सुना। मन की बात के इस एपिसोड में पीएम ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया, नशा मुक्त युवा, विकसित भारत के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने पर जोर, देश के इतिहास व विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने वाले प्रयासों का भी जिक्र किया है ।इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंधल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम युवा पीढ़ी, मातृशक्ति के उत्थान और सभी को प्रेरणा देने का काम करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बेहतर और समृद्ध भारत की प्रेरणा भी मिलती है।

पीएम मोदी ने देश के कोने कोने में हो रहे उत्कृष्ट कामों को आगे लाने का काम किया है। ऐसे अनगिनत काम देश के सामने लाए गए हैं, जिस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता था। इस कार्यक्रम के माध्यम से छोटे स्थानो पर होने वाले बड़े कार्यों को देश दुनिया के सामने लाया गया है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने हमें यह एहसास कराया कि हमारा देश एक बड़े परिवार की भांति है। जहां हर एक नागरिक की देश को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है।इस अवसर पर कैलाश यादव मंडल महामंत्री,लालसिंह पटेल,दिनेश पटेल, कन्हैया कुमावत,नितेश पटेल,हिम्मत सिंह चावड़ा, मनीष पटेल,दयाराम चौहान,बंटी यादव, देवराज ,नरेंद्र सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel