बिहारमनोरंजनराज्य

Bihar News अलीगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, नमाज़ अदा कर दी मुबारकबाद

रिपोर्टर गुड्डू कुमार जमुई बिहार

जमुई । खुशियो का त्योहार ईद उल फितर जमुई जिला के अलीगंज प्रखंड क्षेत्र मे बडे ही धुमधाम से मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के अलीगंज, आढा, चंद्रदीप, सेवे ईचौड, चंद्रदीप, दीननगर, सहोडा, मिर्जागंज पलसाबुजूर्ग तथा पलसा खुर्द सहित अन्य मुस्लिम गांवो मे ईद की नमाज अदा कर मुसलमान भाईयो ने शनिवार की अहले सुबह आपस मे गले मिलकर एक दुसरे को बधाई व शुभकामनाए और मुबारकबाद दी। बता दे एक माह तक अल्लाह की ईमारत वाले माह रमजान के बाद आने वाली ईद हर किसी को खुशी के अलग एहसास से भर देती है।चाहे गरीब हो या अमीर यह त्योहार हर किसी को खुशी देता है।खास बात ये है कि ईद मे मुस्लिमो के अलावा काफी संख्या मे दुसरे धर्मो के लोग भी शिरकत करते है। वही शनिवार को अहले सुबह चंद्रदीप पुलिस अब्दुल हलीम तथा अंचलाधिकारी अरविंद कुमार, बीडीओ विवेक कुमार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव घुमकर स्थिति का जायजा लिया और इद उल फितर की मुबारकबाद दी। वही समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना, मो फखरूदीन, महिला नेञी शीलू देवी सहित कई गणमान्य लोगो ने ईद उल फितर की बधाई व शुभकामनाए देते हुए कहा कि एक महीनो तक चलने वाले रमज़ान पाक साक व इबादत का त्योहार है।यह आपसी समन्वय स्थापित करने का प्रतीक माना जाता है। प्रखंड क्षेत्र मे बडे ही हरषोउललास के साथ ईद उल फितर का त्योहार संपन्न हो गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button