
रिपोर्टर गुड्डू कुमार जमुई बिहार
जमुई जिला में बड़े ही धूमधाम से ईद मनाया जा रहा है। सुबह से ही जिले के सभी मस्जिदों में लोग नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दरम्यान अकीदतमंदों ने मुल्क की तरक्की, खुशहाली के साथ अमन-चैन की दुआ मांगी। ईद को सकुशल संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।
जिला प्रशासन ईद को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सजग और सचेत दिख रहा है। दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल गश्त करते दिख रहे हैं। उधर मीठी ईद को लेकर घरों में सवई के साथ लजीज व्यंजन बनाए गए हैं। रंग-बिरंगे परिधानों में लोगों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हो रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग ईद मुबारक कहकर स्वादिष्ट पकवान परोस रहे हैं और एक-दूसरे से गले मिलकर इस त्यौहार को मुदित भाव से मना रहे हैं। जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने जिला में शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्द के वातावरण में ईद मनाए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि सम्पूर्ण जमुई में विधि व्यवस्था कायम है। उन्होंने पल-पल पर नजर रखने की बात बताते हुए कहा कि यह पर्व अमन-चैन और भाईचारा का पैगाम देता है। उन्होंने मिल्लत और मोहब्बत से ईद मनाए जाने की जानकारी दी।


Subscribe to my channel