बिहारमनोरंजनराज्य

Bihar News किशनगंज सादगी के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज

रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार

किशनगंज जिले के अलग अलग प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास व सादगी के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार, इस मौके पर अकीदतमंदों ने ईदगाहों एवं जामा मस्जिदों में अदा की ईद-उल-फितर का नमाज, बहादुरगंज टेढ़ागाछ कोचाधामन पोठिया ठाकुरगंज दिघलबैंक प्रखंड के सानी मंगुरा,कलांगाछ, दिघलबैंक, हरवाडांगा,सिंघीमारी, तुलसिया लौचा चन्द्र गांव सहित सभी ईदगाहों में पढ़ी गई ईद की नमाज,जहां नमाज के बाद दुवाएं मांगते हुए अकीदतमंदों में एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया। इस दौरान लोगों ने ईदगाहों में इकठ्ठा होकर ईद की नमाज अदा किया जिसको लेकर लोगों में उत्साह व उमंग देखा गया।वही ईद को लेकर प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम देखा गया, जहां बीडीओ एवं सभी थाना के थानाध्यक्ष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ईदगाहों का जायजा लेते दिखें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button