IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News कृषि विज्ञान केंद्र में अक्ती तिहार कार्यक्रम में विधायक ने किया माटी पूजन

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

नारायणपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप अक्षय तृतीया के अवसर पर दिनांक 22 अप्रैल को जिले में अक्ती तिहार और माटी पूजन दिवस का आयोजन कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र तथा कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण में संपन्न हुआ। यह नारायणपुर विधायक श्री चन्दन कश्यप कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रत्ना नशीने अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती रजनू नेताम, उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेंडी, जनपद अध्यक्ष श्री पंडी राम वड्डे, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, जिलाध्यक्ष यु.कां. श्री बोधन देवांगन, राम कृष्ण मिशन आश्रम से स्वामी अप्त्लोकानन्द महाराज, सांसद प्रतिनिधि श्री अजय देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी श्री राजेश दीवान एवं जे.पी. देवांगन उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं ग्राम के माटी पुजारी एवं अन्य अतिथियों के कर कमलों से माटी एवं बीजों के पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन के दौरान सभी उपस्थित किसान भाई बहनों, जनसमुदाय एवं कृषि वैज्ञानिकों को अक्ती तिहार-आमा जोगानी की हार्दिक बधाई देते हुए कहा की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के मंशानुरूप बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ में आज अक्ती तिहार एवं माटी पूजन का कार्यक्रम मनाया जा रहा है. अक्ती तिहार हमारा पारंपरिक त्यौहार है एवं खेती-किसानी का नव वर्ष है आज के दिन से ही हमारे छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी के लिए बीज निकालते हैं और धान बोआई का शुभारंभ करते है. किसान भाइयों से कहा कि खेती की वैज्ञानिक विधियों, उन्नत बीजों को अवश्य अपनाएं एवं अपने आय को बढाएं.मुख्य अतिथि के उद्बोधन उपरांत हितग्राहियों को इंदिरा बीज जैसे धान एवं रागी के बीजों सहित फल-पौध एवं बटेर केज का वितरण किया गया. कार्यक्रम के अंत में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख दिब्येंदु दास ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button