
रिपोर्टर आमोद तिवारी सरगुजा छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के सहयोग से चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अंबिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा द्वारा कांग्रेस भवन भाटापारा मे विश्व पृथ्वी दिवस 2023 का आयोजन किया गया। लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा के परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह द्वारा बताया गया कि पहला पृथ्वी दिवस 1970 को मनाया गया था तब से हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस का बहुत महत्व है। यह एक ऐसा दिन है जो हमें आभा मण्डल से निकलकर पृथ्वी के बारे मे सोचने पर विवश करता है।
घटती हरियाली, सूखता पानी , बढ़ता तापमान इत्यादि विषयों की वास्तविकता से हम अवगत होते है। धरती की सुरक्षा के लिए प्रेरित करना और इसे एक कर्तव्य समझने का सन्देश हम विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया। पृथ्वी के निर्माण पर वीडियो क्लिप दिखाया गया। अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नम्रता साहू द्वारा बताया गया की हमारी धरती हमारा स्वास्थ्य धरती भी हमारी है , धरती पर रहने वाले लोग भी हम सब है ।तो पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हम सबको मिलकर करना होगा। सभी को एक- एक पेड़ लगाना है ।ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ रह सके। हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त हो सके। पृथ्वी पर कई तरह के प्रदूषण से मौसम अनियंत्रित हो रहा है। जिससे सभी जीवों पर बुरा असर पड़ रहा है। भू-स्खंलन हो रहा है। भूमि की उर्वरा शक्ति घट रही है। संतुलित वर्षा नहीं होने से कृषि प्रभावित हो रहा है तथा भू-जल स्तर कम हो रहा है।परामर्शदाता सुलोचना देवांगन द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता एचआईवी / एड्स होने के कारण, क्षय रोग के लक्षण एवं उपचार के बारे मे विस्तार रूप से जानकारी दिया गया अधिक जानकरी के लिए टोल फ्री नम्बर 1097 को कॉल करने को कहा गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के कार्यकर्ता आउटरीच वर्कर बिन्देश्वरी टंडन, अनिता लहरे, किरण सोनवानी, साथी शिक्षक निर्मला कोसले कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरी भृगु, सरस्वती साहू, सावित्री ध्रुव, रानी साहू का सराहनीय सहयोग रहा।

Subscribe to my channel