धर्ममनोरंजनमहाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News सिंदेवाही तहसील में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की.

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

सिंदेवाही तहसील के सिंदेवाही- लोनवाही, नवरगाव,अंतरगाव, पलसगाव जाट,गुंजेवाही आदी जगह पर ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई. सिंदेवाही लोनवाही में जामा मस्जिद में ईद-उल-फतर की नमाज मुस्लिम भाईयों ने अदा की. ईद-उल-फितर की नमाज जामा मस्जिद सिंदेवाही के इमाम ने पढाई. हिंदुस्तान के अमन एंव शांती के लिये दुवा मांगी. जामा मस्जिद सिंदेवाही लोनवाही के अध्यक्ष रफिक अहमद शेख ने सभी मुस्लिम भाईयोंको ईद की मुबारक बात दी. सिंदेवाही व अंतरगाव में ईद के मौके पर शरबत व सेवई वितरण किया गया. सिंदेवाही के ठाणेदार तुषार चव्हाण ने सभी मुस्लिम भाईयो को पुष्पगुच्छ देकर मुबारक बाद तथा बच्चो को मिठाई बाट कर मुबारक बात दी.इस अवसर पर नगरसेवक युनुस शेख, पूर्व मुख्याध्यापक जमील अहमद शेख, जामा मस्जिद सिंदेवाही के पूर्व अध्यक्ष रसूल खॉं पठाण, प्रा.रिजवान शेख, जामा मस्जिद सिंदेवाही के पूर्व सचिव नासिर अन्सारी, जामा मस्जिद सिंदेवाही के पूर्व अध्यक्ष आसिफ कुरेशी, सामाजिक कार्यकर्ता सुभान पठाण, सामाजिक कार्यकर्ता जाहीद पठाण, नोमान कुरेशी, गुलाम हुसेन, दैनिक भास्कर तालुका प्रतिनिधी वहाबभाई सैय्यद, दैनिक सकाळ तालुका प्रतिनिधी खालीद पठाण, पत्रकार अमान कुरेशी आदी उपस्थित थे. इस दौरान पोलीस स्टेशन सिंदेवाही के ठाणेदार तुषार चव्हाण ने पोलीस का बंदोबस्त रखा था. मुस्लिम भाईयों ने एक दुसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी. सिंदेवाही तहसील मे शांतीमय वातावरण मे ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button