
रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बजरंग सेना समिति के सचिव एडवोकेट बी.के.सेन नौ दिनों अमरनाथ यात्रा पर गए थे उन्होने अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्ण कर लौटे संत हिरदाराम नगर में सबसे पहले संत हिरदाराम साहिब जी की कुटिया पर माथा टेककर संत हिरदाराम साहिब जी से आशीर्वाद लिया एवं देश की सुख, शांति की प्रार्थना की गयी एवं बी.के.सेन ने बताया कि उनकी अमरनाथ यात्रा सफल रही। समाजसेवी महेश खटवानी ने बी.के.सेन को अमरनाथ यात्रा दर्शन कर लोटे संत नगर आने पर दी बधाई एवं बी.के.सेन के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। बजरंग सेना समिति द्वारा बी.के.सेन का भगवां रंग का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। बधाई देने वालो में समाजसेवी एल.सी. जनयानी, बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, समाजसेवी महेश खटवानी, सचिव राजकुमार धानुक, वी.के नाथानी, शमी गंगवानी, सनी आदि शामिल थे।




Subscribe to my channel