Bhopalधर्म

झूलेलाल मंदिर में चालीहा महोत्सव झूलेलाल चालीहा एक धार्मिक अनुष्ठान

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – राजधानी के उपनगर संत हिरदाराम नगर में थाने के सामने स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में चालीहा महोत्सव बडे ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। चालीहा महोत्सव का शुभारंभ पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी ने ज्योत प्रज्जवलित कर की, धार्मिक भजनों का कार्यक्रम हुआ व अखा डाला गया। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी ने चालीहा साहिब पर बताया कि झूलेलाल चालीहा ;चालिया महोत्सव सिंधी समुदाय का 40 दिनों का एक महत्वपूर्ण और पवित्र धार्मिक अनुष्ठान है जो भगवान झूलेलाल की आराधना को समर्पित है। यह व्रत हर साल जुलाई.अगस्त के महीनों में मनाया जाता है जिसमें श्रद्धालु जल देवता की पूजा कर सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। यह त्योहार मुख्य रूप से प्राचीन काल में सिंध प्रांत ;पाकिस्तान के एक क्रूर शासक मीरखशाह के अत्याचारों से हिंदुओं की रक्षा करने वाले भगवान झूलेलाल की आराधना सिंधु नदी के किनारे 40 दिवस का उपवास रखा गया है। भगवान झूलेलाल को दरियालाल या जल देवता माना जाता है। इसलिए इन 40 दिनों तक नदियों या तालाबों के किनारे विशेष पूजा.अर्चना और भजन.कीर्तन किए जाते है। इस अवसर पर भगवान झूलेलाल के भजन पेश किए गए व जयकारे लगाए गए। इस अवसर पर मंदिर सेवादारी अशोक मोतियानी, परसराम थावानी, भारती चांदवानी, मोना मोतियानी, सीमा रामनानी, वासु मोतियानी, ठाकुर लालवानी, नरेश शिवानी, विनोद कृपलानी, कन्हैयालाल, बबलू टेकचंदानी, हरीश मूलचंदानी सहित सैकडो धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित थे। अंत मंे हथप्रसादी वितरण किया गया। मंदिर सेवादारी अशोक मोतियानी ने बताया कि चालीहा साहिब के दौरान प्रतिदिन प्रातः 10ः30 बजे साय 7 बजे भगवान झूलेलाल जी की आरती की जाती है। जो धर्मप्रेमी बंधु शामिल होना चाहते है हो सकते है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button