80 बटालियन सी०आर०पी०एफ द्वारा 88वाँ सी०आर०पी०एफ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

80वीं वाहिनी, के०रि०पु०बल, जगदलपुर के कैंप परिसर में आज दिनांक 27/07/2026 को एस अरूल कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज जगदलपुर के मार्ग दर्शन में सुबीर राय, द्वितीय कमान अधिकारी एंव सभी राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों द्वारा 88वाँ सी०आर०पी०एफ स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एस अरूल कुमार, रेंज जगदलपुर ने स्थापना दिवस के अवसर पर अपना संदेश देते हुए बल के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सभी कार्मिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सी०आर०पी०एफ देश की आंतरिक सुरक्षा का प्रमुख बल है, जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आतंकवाद एवं वामपंथी उग्रवाद का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने, चुनावी सुरक्षा तथा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और सत्य निष्ठा के साथ अपने कायों का निर्वहन कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। इसके पश्चात सैनिक सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें सी०आर०पी०एफ की उपलब्धियों एंव वीर गाथाओं के बारे में बताया गया। साथ ही पौधारोपण, खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं मिठाई वितरण का आयोजन किया गया। सायंकाल जवानों के लिए बड़ा खाना आयोजित किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सी०आर०पी०एफ० स्थापना दिवस समारोह में रेंज जगदलपुर एंव 80 वाहिनी के अधिकारी दिनेश कुमार, द्वि०कमा०, पुरूषोतम कुमार, द्वि०कमा०, अमित रजंन झा, उप०कमा०, मनिष सक्सेना, उप०कमा०, वेणुबाबु सुननापा, उप०कमा०, एम. विनय कुमार, चिकित्सा अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे तथा उत्साह वर्द्धक हिस्सा लिया।




Subscribe to my channel