ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : सिलेंडर फटने से चाय की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा। भरथना थाना क्षेत्र में इटावा-कन्नौज हाईवे स्थित एस.ए. बी. इंटर कॉलेज के सामने एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानदार गैस सिलेंडर पर दूध गर्म कर रहा था और ग्राहकों के लिए चाय बना रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में दुकान का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button