छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंवलगिरी

रिपोर्टर आमोद तिवारी सरगुजा छत्तीसगढ़

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंवलगिरी में 17 अप्रैल की रात करीब 10 बजे ग्राम केदमा निवासी पूरन सिंह अगरिया का गांव के ही बसंत के साथ खाना बनाने की बात पर झगड़ा विवाद होने लगा। इस दौरान पूरन सिंह ने फावड़ा लेकर बसंत को मारने के लिए दौड़ाया।इसी दौरान वहां मौजूद ग्राम सायर निवासी बोडू उर्फ रामरतन उम्र 25 वर्ष बीच-बचाव करने पहुंचा। उसने दोनों से कहा कि झगड़ा क्यों कर रहे हो? इस बात पर पूरन सिंह भडक़ गया और अपने हाथ में रखे फावड़ा से रामरतन के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया।फावड़े के प्रहार से रामरतन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रात में ही उसे उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दममेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज के दौरान 18 अप्रैल की शाम रामरतन की मौत हो गई। मामले में उदयपुर पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी केदमा निवासी पूरन सिंह अगरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर शुक्रवार को जेल भेज दिया।कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में थाना प्रभारी ओपी यादव, उप निरीक्षक समरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष गुप्ता, अमर प्रसाद, अजय शर्मा, देवनारायण कंवर, कुंजलाल सोरी, दिनेश सिंह व बिजेन्द्र कुजूर शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button