छत्तीसगढ़मनोरंजनराज्य

Chhattisgarh News श्री विष्णु यज्ञ को लेकर गोरता में निकाली गई कलश यात्रा

रिपोर्टर आमोद तिवारी सरगुजा छत्तीसगढ़

लखनपुर – गोरता में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम गोरता में भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यकम शुभारम्भ हुआ विष्णु यज्ञ का अनुष्ठान में समस्त ग्रामीण क्षेत्रवासी एवं संत सनातन धर्म संत समाज गहिरा गुरु आश्रम के तत्वाधान मे भारतीय संस्कृति के अनुरूप विश्व कल्याण हेतु 20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित किया गया है व 21 अप्रैल को बैशाख शुक्ल पक्ष प्रतिपदा यज्ञ प्रारंभ, वेदी रचना तथा 22 अप्रैल को द्वितीय हवन पूजन का आयोजन किया गया है। 23 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष के अवसर पर प्राण आहुति किया जाएगा इस कार्यक्रम में पहले दिन यज्ञशाला से कलश यात्रा निकली गई सैकड़ों की संख्या मे महिलाओ ने कलश मे जल भर कर कलश यात्रा मे भाग लिया, कलश यात्रा इस भव्य कलश यात्रा मे संत समाज के भगतो द्वारा पारंपरिक वाद्य यन्त्रो ढोलक, माँदर सहित विभिन्ना प्रकार के पारंपरिक वाद्य यन्त्रो के साथ शामिल रहे। कलश यात्रा के समापन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे .

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button