झारखण्डमनोरंजनराज्य

Jharkhand News खासअंगारपथरा कि मुस्लिम कमेटी द्वारा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

धनबाद अंगारपथरा खासअंगारपथरा कि मुस्लिम कमेटी द्वारा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मानवाधिकार सहायता संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गौरव शर्मा एवं महिला प्रकोष्ठ की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी शर्मा को बुलाया गया। माह ए रमजान मे इफ्तर पार्टीयो का सिलसिला जारी है इसी कड़ी मे अंगारपथरा मुस्लिम कमेटी की ओर से 28 रोजे के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया इस इफ्तार पार्टी मे कांग्रेस के कार्यकारी कांग्रेस नेता जियाउल हकक, माधव सिंह, बाघमारा प्रखंड, पूर्रव अध्यक्ष रतीलाल टुडू, के अलावा अन्य पदाधिकारियो ने भी शिरकत की इफ्तार पार्टी मे तमाम धर्मो के लोगो ने बढ चढ कर हिस्सा लेते हुए आपसी सौहार्द का नारा बुलंद किया रोजा इफ्तारी से पहले अंगारपथरा मुस्लिम मस्जिद के इमाम मो० अख्तर हुसैन ने सभी रोजेदारो के साथ अल्लाह तबारक व ताला के बरगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमनचैन के लिए दुआए मांगी इफ्तार पार्टी मे मुस्लिम समाज के बडे बुजूर्ग नौजवान व बच्चो ने बडी संख्या मे शिरकत की मगरिब के अजान को सुनकर सभी रोजेदारो ने एक साथ मिलकर रोजा इफ्तार किया. इस मौके पर सदर मोहम्मद नौशाद आलम, सेक्रेटरी मोहम्मद खालिद अंसारी, जुबेर खान, तौसीफ अंसारी, शाहबाज अंसारी, नौशाद आलम इरशाद हुसैन, जहांगीर अंसारी फिरोज अंसारी और लोग उपस्थित थे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button