जम्मू/कश्मीरराज्य
Jammu & Kashmir News पुंछ में वाहन में आग लगने से चार जवानों की मौत

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
पुंछ जिले में गुरुवार को एक वाहन में आग लगने से सेना के कम से कम चार जवान जिंदा जल गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह घटना आज दोपहर पुंछ के मेंढर सब डिवीजन के भाटाधुरियन इलाके में हुई. घटना के कारणों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना ग्रेनेड या वज्रपात की वजह से हुई है, इसकी जांच की जा रही है क्योंकि इलाके में भारी बारिश हो रही है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

Subscribe to my channel