IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : BCCL CMD को धमकी मामले की जांच में नया मोड़, बरोरा एरिया के GM से पूछताछ; फाइनेंस अधिकारी का मोबाइल जांच के दायरे मे

BCCL CMD की सुरक्षा से जुड़े मामले में पुलिस सक्रिय, कॉल-चैट और संपर्कों की हो रही पड़ताल

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस जांच ने नया मोड़ ले लिया है। सरायढेला थाना पुलिस ने जांच के क्रम में बरोरा एरिया के जीएम केके सिंह से पूछताछ की, वहीं सीनियर फाइनेंस ऑफिसर सह विभागाध्यक्ष पंकज कुमार को भी थाने बुलाकर मामले से संबंधित जानकारी ली गई। जांच के दौरान पुलिस ने पंकज कुमार का मोबाइल फोन और सिम अपने कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोबाइल में पुराने वित्तीय मामलों से संबंधित कई चैट के अलावा कुछ अन्य संदिग्ध बातचीत भी सामने आई है। अब इन डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच और आवश्यकतानुसार फोरेंसिक परीक्षण कराया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस पंकज कुमार के संपर्कों और उनकी कार्यप्रणाली की भी पड़ताल कर रही है। कथित तौर पर अवैध खनन से जुड़े कुछ लोगों, कोयला कारोबारियों और आउटसोर्सिंग कंपनियों से संपर्क की जानकारी की जांच की जा रही है। हालांकि, इन संपर्कों का सीएमडी को मिली कथित धमकी से कोई सीधा संबंध है या नहीं, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब इस पूरे मामले में कॉल डिटेल, मोबाइल संदेश, चैट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को खंगाल रही है। बरोरा एरिया के जीएम केके सिंह से भी मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली गई है। आने वाले दिनों में पुलिस कुछ अन्य अधिकारियों और संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। गौरतलब है कि बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कथित तौर पर कोयला माफिया से जान का खतरा बताते हुए 13 अगस्त को झारखंड हाईकोर्ट में सुरक्षा को लेकर आवेदन दिया था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब पुलिस जांच के दायरे के विस्तार और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल के बाद इस मामले में आगे और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button