Madhya Pradesh News रविवार को सांडा कॉलोनी में होगा विशाल सत्संग और दहेज रहित शादी भी हो

रिपोर्टर श्रवण वर्मा गुना मध्य प्रदेश
गुना: रविवार 16 अप्रैल 2023 को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक गुना जिले तहसील राधौगढ़ के सांडा कॉलोनी मे गेल इंडिया गेट के सामने सत्संग कार्यक्रम होगा और साथ ही एक दहेज मुक्त विवाह का भी आयोजन होगा इस विवाह की खासियत यह रहेगी कि इस विवाह में किसी भी प्रकार का आडंबर आपको देखने को नहीं मिलेगा और ना ही किसी भी प्रकार की फिजूलखर्ची आपको देखने को मिलेगी | यह एक ऐसा आदर्श विवाह होगा जिससे समाज की दहेज रूपी जो कुरीति फैली हुई है वह खत्म होगी और समाज मैं बहन बेटियों को एक नई जीने की राह मिलेगी। इस कार्यक्रम में संत रामपाल जी महाराज के मंगल प्रवचनो को एलईडी के माध्यम से दिखाया जाएगा जिसमें संत रामपाल जी अपने प्रवचनों के माध्यम से बताएंगे कि पूर्ण संत की क्या पहचान होती है, पूर्ण परमात्मा कौन है कैसा है कहां रहता है किसने देखा है यह सब जानकारी बताई जाएगी और संत रामपाल जी महाराज जी के उद्देश्य से भी परिचित कराया जाएगा | अतः आप सभी इस संत समागम सत्संग में अवश्य पधारें ।


Subscribe to my channel