ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News मवेशी चरा रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गांव में कल शाम करीब 4 बजे आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग चपेट में आ गए। अपने ही खेतों में जानवर चरा रहे गाँव के ही निवासी 55 वर्षीय किसान रामनारायण उर्फ गट्टू मिश्रा पारिवारिक भतीजे 18 वर्षीय हरिवंश पुत्र नन्हू मिश्रा व 14 वर्षीय महादत्त पुत्र स्व. जयशंकर(चुन्नू) मिश्र के साथ कछार क्षेत्र में मवेशी चराने गए थे।

मौसम को देखकर वर्षा से बचने के लिए उक्त तीनों लोग एक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गये तभी तेज धमाका के साथ बिजली गिरने से उक्त तीनों लोग झुलस गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाजीपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकीय टीम ने रामनारायण उर्फ गटटू मिश्रा को मृत घोषित कर दिया जबकि हरिवंश व महादत्त को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।




Subscribe to my channel