Gujarat News बिजली टावर लाइन के मुद्दे पर कांग्रेस ने कांकरेज मामलतदार कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, किसानों के लिए न्याय की मांग
ROW मुआवजा नीति बनाने सहित 9 मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

रिपोर्टर मुकेश कुमार पाटन गुजरात
कांकरेज मामलतदार कार्यालय में बिजली टावर लाइन से प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने और ROW (राइट ऑफ वे) मुआवजा को लेकर उचित नीति बनाने की मांग के साथ कांकरेज तालुका कांग्रेस समिति ने ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के अनुसार, गुजरात के लगभग 26 जिलों में निजी कंपनियों द्वारा सौर ऊर्जा परियोजनाएं, पवन ऊर्जा संयंत्र, विद्युत सब-स्टेशन तथा बिजली टावर लाइनों का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में भारत सरकार और गुजरात सरकार की नीतियों में मौजूद विसंगतियों के कारण प्रभावित किसानों में भारी असंतोष है।

इसी मुद्दे को लेकर 1 जुलाई 2026 को कांकरेज तालुका कांग्रेस अध्यक्ष हार्दिक देसाई के नेतृत्व में नायब मामलतदार विजय चौधरी को 9 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। ज्ञापन में राज्य सरकार से बिजली टावर लाइन से प्रभावित किसानों के लिए स्पष्ट एवं न्यायसंगत ROW मुआवजा नीति बनाने की मांग की गई। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बचूजी मकवाणा, तालुका कांग्रेस उपाध्यक्ष अमरतजी ठाकोर, मंत्री बी.वी. ठाकोर, तालुका पंचायत सदस्य महेशभाई जोशी, अधिवक्ता आर.डी. दर्जी, सतुभा जादव, युवा नेता भरतजी लेबूजी ठाकोर, पूर्व तालुका पंचायत सदस्य परबतजी वाघेला सहित बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हार्दिक देसाई ने कहा कि कांकरेज तालुका के अरणीवाड़ा, रानेर, फतेगढ़, जालिया, लक्ष्मीपुरा सहित कई गांवों में बिजली टावर लाइन के कारण किसानों के साथ अन्याय हुआ है। नायब मामलतदार विजय चौधरी ने ज्ञापन प्राप्त कर सभी मांगों को उच्च अधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया।




Subscribe to my channel