ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News सत्य निज नाम बोध संस्थान की बेटी अंकिता महंत ने भजनों से दिया नशामुक्ति का संदेश

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

तरौद (अकलतरा), 2 जुलाई। सद्गुरु कबीर साहेब प्राकट्य उत्सव के अवसर पर ग्राम तरौद में नशा मुक्ति रैली, कबीर साहेब की आरती एवं पूजन के साथ एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्य निज नाम बोध संस्थान, पोंडी राछा, नवागढ़ (जिला जांजगीर-चांपा) की बेटी एवं संस्थापक पूज्य गुरुदेव सत्य कबड्डी दास जी की छोटी पोती कुमारी अंकिता महंत ने अपने प्रेरणादायक भजनों के माध्यम से नशामुक्ति, जीव हत्या का त्याग, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया।

अंकिता महंत पिछले दो वर्षों से सत्य निज नाम बोध संस्थान की शिक्षाओं से प्रेरित होकर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में अपने भजनों के माध्यम से समाज को नशामुक्त एवं सदाचारी जीवन अपनाने के लिए जागरूक कर रही हैं। उनके भजनों को उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम सरपंच श्री संतोष भेड़पाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर सत्य निज नाम बोध संस्थान के संस्थापक पूज्य गुरुदेव सत्य कबड्डी दास जी एवं पूज्य गुरुमाता लीला देवी जी एवं समस्त पनिका पदाधिकारी गण , ग्राम वासी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन समाज में नशामुक्ति एवं मानवीय मूल्यों के प्रसार के संकल्प के साथ हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button