
रिपोर्टर संजय मीणा झुंझुनूं राजस्थान
रतननगर (चूरू) :- दिनाँक 14/04/2023 को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भींवराव अम्बेडकर की 132वी जयंती नगर कांग्रेस कमेटी रतननगर के तत्वावधान में सर्व समाज के लोगो द्वारा आमजन समस्या निवारण केंद्र रतननगर में श्रद्धा पूर्वक मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा डॉ भींवराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने अम्बेडकर के जीवन चरित्र पर खुलकर विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीना मनोनीत पार्षद द्वारा डॉ भींवराव अम्बेडकर को युग पुरूष बताते हुए विश्व की महानतम हस्ती बताया। उनके कर कमलों से विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के संविधान का निर्माण किया जाना बहूत बड़ी ऐतिहासिक घटना है जिसमे देश के सभी नागरिकों के अधिकारो को सुनिश्चित किये जाने के साथ समता मूलक समाज की स्थापना होने के क्रम में अनेक प्रावधान किये! संविधान में निहित व्यवस्थाओ के प्रकाश में ही आम नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, संपत्ति व न्याय प्राप्त करने का अधिकार मिला।
समाज के शोषित, वंचित व पिछड़ों को उनके द्वारा किये गये लम्बे के संघर्ष व प्रयासों से ही आरक्षण जैसी व्यवस्था लागू हो पाई। इस व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन से ही समता मूलक समाज़ की स्थापना किये जाने में बहोत बडी सफलता मिली है। श्री कृष्ण मीना ने अपने उध्बोधन में कहा कि वर्त्तमान दौर में भारत का संविधान व लोकतंत्र दोनों ही ख़तरे में है। भारत की वर्तमान शासन व्यवस्था संविधान में उपलब्ध व्यवस्थाओ के निर्णयो से देश की अर्थव्यवस्था चोपट होती जा रही हैं। सार्वजनिक उपक्रमों को निजीकरण की ओर धकेला जा रहा है जिससे आम आदमी व युवाओं के रोजगार छीनते जा रहे हैं। शासन व्यवस्था से सरंक्षित लुटेरे देश के 14 लाख करोड़ रुपए देश से बाहर ले जा चुके हैं। देश की स्वतंत्र एजेंसिया संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप कार्य नहीं कर पा रही हैं। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया भी स्वतंत्र नहीं रहा है ऐसी स्थिति में अंबेडकर जैसे महामानव की आत्मा कहरा रही हैं ! लीलाधर पूजारी ने अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान की प्रदत्त नागरिकों के अधिकार संविधान के आर्टीकल 10-25 तक पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा इस जयंती पर्व पर युवाओं को रोजगार देने व महँगाई पर नियंत्रण करने की मांग भारत सरकार से की।
कार्यक्रम मे उपस्थित वरिष्ठ समाज़ सेवी छगनलाल चौधरी द्वारा डॉ भींवराव आंबेडकर के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अम्बेडकर जयंती व अन्य महापुरुषों की जयंती मनाये जाने की सार्थकता पर भी प्रकाश डाला। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असलम खां द्वारा जयंती कार्यक्रम में शामिल सम्माननीय गणमान्य लोगो व कांग्रेस जनो का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। समाजसेवी व वरिष्ट कांग्रेसी राधेश्याम कटारिया द्वारा जयंती समारोह में शामिल लोगों को अपनी तरफ से लड्डू खिला कर खुशी का इज़हार किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शांति देवी मीना पूर्व पार्षद, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी रतननगर द्वारा भी डॉ भींवराव अम्बेडकर द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला साथ ही नारी शिक्षा को बढ़ावा देने व महिला को आगे बढ़ाने की अपील उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से की। कार्यक्रम में पार्षद पूर्णमल रैगर, यगेन्द्र जोशी, राजकुमार सेवदा, राजेश बुद्दिया, मोहम्मद खुशी सोलंकी, मोहम्मद सदीक मणियार, मुबारिक अली काज़ी, जगदीश प्रसाद नायक, दुर्गाराम कटारिया, झाबरमल मीना, योगेंद्र मीना, गिरधारी लाल मीना, विनय कुमार मीना, आदिल खान, नाज़म अली चुनगर, लतीफ़ सिक्का, संजय खान, मोहम्मद आरिफ धोबी, महेश जाट, दिव्या मीना व राजीव आदि अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।

Subscribe to my channel