छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh News ‘बस्तर अब ब्रांड बना’ भरोसे का सम्मेलन में बोली प्रियंका गांधी- भाजपा ने निर्भर बनाया, हमने आत्मनिर्भर

रिपोर्टर गिरीश कुमार बघेल गरियाबंद छत्तीसगढ़

बस्तर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज बस्तर दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची। यहां उन्होनें सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सभा स्थल पर पहुंची। जहां उन्होंने हल्बी में लोगों का अभिवादन किया। अपने संबोधन में कहा कि मेरे परिवार का बस्तर से विशेष लगाव रहा है। मैं यहां पहली बार आई हूं, लेकिन मैं बचपन से बस्तर के बारे में, यहां के लोगों के संघर्ष के बारे में सुनती आई हूं। प्रियंका ने कहा कि आज बस्तर एक ब्रांड बन गया है। देश में ही नहीं विदेश में भी यहां के उत्पादों का उपयोग हो रहा है। मेरी दादी कहती थीं कि सबसे अच्छी संस्कृति आदिवासी होती है, क्योंकि आप लोग बिना प्रकृति का नुकसान किए जीवनयापन करते हैं।

128 करोड़ 99 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रियंका गांधी ने साथ मिलकर 128 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया है। कुल 49 विकास कार्यों जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

प्रियंका गांधी के भाषण की बड़ी बातें.

बस्तर की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। जब हम कमाती हैं तो हमारे में आत्मविश्वास आता है कि हम भी परिवार में कुछ कमाकर लाई हैं। भारतीय जनता पार्टी की 15 साल की सरकार ने बस्तर के लोगों को सरकार पर निर्भर बनाया। कांग्रेस सरकार ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। कांग्रेस की सरकार ने 65 वनोपज के लिए एमएसपी दे रही है। 5 लाख लोगों को वनअधिकार पट्टे दिए। धान की सबसे ज्यादा एमएसपी 2660 रुपए यहां मिल रही है। जब भाजपा की सरकार थी तो सिर्फ शोषण था। गौमाता सड़कों पर घूमती थीं। सरकार आई तो खेतों को चरने वाली गौमाताओं के लिए गौठान बनाई। अब यह मॉडल पूरे विश्व में चर्चित है। मैं यूपी में बताती हूं कि देखिए छत्तीसगढ़ में इसकी कितनी अच्छी योजना बनाई। भाजपा भ्रष्टाचार आपने 15 साल भुगता है। आपके सामने दो मिसाल हैं एक पिछली सरकार की है, जिसने आपको सिर्फ लूटा है और दूसरी सरकार आपको सब दे रही है। अब आपको पहचानना है कि आपका भरोसा किस पर है। बघेल जी कभी नकारात्मक बातें नहीं करते, जब भी यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुझसे मिलते हैं, कभी भी किसी की चुगली, नकारात्मक बात नहीं करते।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button