ब्रेकिंग न्यूज़
Madya Pradesh News : राहुल गांधी पर FIR के विरोध में टोंक खुर्द में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, ज्ञापन सौंपकर उठाई भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग
ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.
- टोंक खुर्द (देवास)। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा स्थल पर किए गए कथित जातिवादी “शुद्धिकरण” के खिलाफ आवाज उठाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज की गई FIR से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी (अ.जा.) टोंक खुर्द के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे से लेकर थाना परिसर टोंक खुर्द तक एक विशाल आक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन की हठधर्मिता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के थाना परिसर पहुँचने के बाद थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें राहुल गांधी पर दर्ज FIR को तत्काल निरस्त करने और शुद्धिकरण के नाम पर जातिवादी कृत्य करने वाले दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं पर सख्त से सख्त धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी जी देश के शोषित, पीड़ित और वंचित समाज की आवाज उठा रहे हैं। उनके खिलाफ दर्ज की गई FIR केवल उनकी बुलंद आवाज को दबाने का एक असफल प्रयास है, जिसे कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। -
प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति:
इस विरोध प्रदर्शन का सफल नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश मंडलोई, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नितेश धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (अ.जा.) अध्यक्ष बाबूलाल कडोदिया एवं नगर कांग्रेस कमेटी (अ.जा.) अध्यक्ष चेतन परमार ने किया।
इन कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय सहभागिता:
प्रदर्शन में ब्लाक काग्रेस टोकखुर्द उपाध्यक्ष मुख्तियार पटेल, राजेश पादा,बिक्रम बामनिया,राहुल पोलाया,नितिन धाकड़, बाबू शाह,आयुष पटेल, आरिफ पटेल,मांगीलाल रेकवाल,लखन भगानिया,अतीत शेख,ऐजाज शेख,गोलू कुशवाहा,कपिल पड़ियार,लाखन सिंह लोधी,रुस्तम सरपंच,सिंगाराम मालवीय,देवकरण चौहान,गब्बर मालवीय,विजय परमार,जनपद सदस्य बालुप्रशाद छावडी,राजेंद्र नवरंग,भंवर सिंह सोलंकी (देवास),पूर्व सरपंच रमेश राजेश बांदा लीलाधर मालवीय, माखन पटेल और रोहित चौधरी धर्म सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


Subscribe to my channel