IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : कोर्ट के आदेश पर दखल-दहानी के दौरान महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

70 प्रतिशत जली महिला रिम्स रेफर, बचाने में बेटा और एएसआई झुलसे

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड

चतरा शहर के केशरी चौक स्थित गौरक्षणी के सामने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर दखल- दहानी कराने पहुंची टीम के सामने एक महिला ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस और दंडाधिकारी की तत्परता से महिला की जान बचा ली गई। महिला को बचाने में उसका पुत्र धीरज कुमार और एएसआई प्रवीण कुमार झुलस गए। घटना के बाद केशरी चौक से लेकर सदर अस्पताल तक अफरा-तफरी मच गई। झुलसी महिला रीना देवी (पति स्व. नरेश प्रसाद कसेरा) को पुलिस ने आनन- फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अन्ना अंजुम ने बताया कि महिला गंभीर रूप से झुलसी है। उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल ने बताया कि महिला करीब 70 प्रतिशत जल गई है, प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रिम्स के बर्न वार्ड रेफर किया गया है। पुत्र और एएसआई का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन, थाना प्रभारी अनिल उरांव समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।परिजनों ने कार्रवाई पर सवाल उठाया। आरोप लगाया कि परिवार 100 वर्षों से वहां रह रहा है, फिर भी बिना पूर्व सूचना के घर खाली कराने टीम पहुंच गई। मारवाड़ी मुहल्ला निवासी प्रदीप स्वामी पर फर्जी कागजात बनाकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया।एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि सीओ के साथ दखल-दहानी के लिए पहुंचे थे, तभी विरोध शुरू हो गया। इसी दौरान करण कुमार नामक युवक डब्बे में पेट्रोल लेकर पहुंचा और लोगों पर छिड़कने लगा, किसी ने माचिस जला दी जिससे महिला आग की चपेट में आ गई।

सदर थाना द्वारा जारी सूचना चतरा सदर थाना द्वारा जारी सूचना के अनुसार 02 सितंबर बुधवार को सब-जज II, व्यवहार न्यायालय, चतरा द्वारा निष्पादन मामला संख्या 13/2017 में निर्गत दखल- दहानी आदेश (ज़मीन का कब्ज़ा दिलाने के लिए बेलिफ़ को जारी किया गया रिट/वारंट) के अनुपालन हेतु सिविल कोर्ट के नाजिर, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं महिला पुलिस बल सहित पुलिस बल की मौजूदगी में मौजा- चतरा, मोहल्ला- नासरीगंज (थाना नं.-175, खाता नं.-98, प्लॉट नं.-1402 एवं 1422) में विधिवत कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान महिला ने अचानक पेट्रोल उड़ेल कर आत्मदाह का प्रयास किया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को आग की लपटों से बचाकर सुरक्षित नियंत्रण में लिया और तुरंत अस्पताल भेजा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी अनहोनी टल गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button