झारखण्डमनोरंजनराज्य

Jharkhand News कुमारधुबी में ईद व अंबेडकर जयंती शांति से मनाने का निर्णय सभी सदस्यों से की गई भाईचारा बनाए रखने की अपील

रिपोर्टर मोहम्मद राहिल अहमद कुमारधुबी धनबाद झारखण्ड

निरसा :- ईद पर्व एवं अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर 13 अप्रैल गुरुवार को कुमारधुबी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारा के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी संदीप कुमार यादव ने की व संचालन नागेंद्र कुमार ने किया. बैठक में एग्यारकुंड बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार भी मौजूद थे. बैठक में लोगों ने कहा कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से ईद एवं अंबेडकर जयंती संपन्न होता रहा है. बीडीओ कर्मकार ने कहा कि क्षेत्र में कुछ नौजवानों द्वारा तेज गति से बाइक चलाये जाने की सूचना है. इस पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि पर्व एवं अंबेडकर जयंती पर शांति बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं. बैठक में प्रखंड उप प्रमुख विनोद दास, नागेंद्र कुमार, मुन्ना यादव, इरफान अहमद खान, मो मुस्तकीम, जियाउल हुसैन, सनोज रविदास, कुसुम दत्ता, सुभाष रविदास, बादल बाउरी, विशाल रविदास, मुख्तार अहमद, सरफराज अहमद, बिट्टू दत्ता आदि मौजूद थे.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button