15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत मे ।

रिपोर्टर संतोष बसोड बामनिया झाबुआ,मध्यप्रदेश
बामनिया चौकी क्षेत्र की एक छोटी सी बहन के साथ जीजा ने खुद के बच्चे को ढुढने का झासा देकर कपास के खेत मे ले गया ओर नाबालिक ( बच्ची) को अपनी हवस का शिकार बनाकर दुष्कर्म का अन्जाम दिया । तुरन्त ही नाबालिक ने घर वालो को जो वो बताया ओर थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया । इस घटना को लेकर आज पुलिस ने लिया हिरासत मे।
आरोपी का नाम :- अनुप पिता धनजी भाबर , झागर नारेला , थान्दला जिला झाबुआ , उम्र 35 वर्ष ।
इस मामले मे S D O P सोनु डावर ने बताया कि आरोपी नाबालिक बच्ची का जीजा लगता है। फिर भी उसने बलात्कार ( दुष्कर्म ) की घटना का अन्जाम दिया है । जेसे ही हमको जानकारी मिली , तत्काल कल रात मे ही धारा 376 पास्को एक्ट अधिनियम 2012 के तहत केस दर्ज किया था । आरोपी की कडी से कडी कार्यवाही की जा रही है ।
बामनिया चोकी प्रभारी ने बताया की आरोपी को हमने हिरासत मे ले लिया है , कार्यवाही जारी है । सुबह आरोपी को घटनास्थल पर ले जायगे ।
बता दे कि बलात्कार ( दुष्कर्म) के संबंधी कडे कानून बनाए जाने के बावजूद देश, प्रदेश व खासकर करके झाबुआ जिले मे छोटी छोटी बच्ची नाबालिक के खिलाफ ऐसे अपराधो मे कोई कमी पेशी नही आ रही है।


Subscribe to my channel