Jammu & Kashmir News श्रीनगर में देह व्यापार के एक और रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार:- पुलिस

रिपोर्टर मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
श्रीनगर में एक और देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है और एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चनापोरा मामले की जांच से नौगाम इलाके में एक और देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. उन्होंने बताया कि इस रैकेट को संचालित करने के आरोप में चारलीपोरा नौगाम के शब्बीर मीर, उसकी पत्नी शाजिया मीर और सौरा के आदिल गुलजार हजार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि दो ग्राहकों और एक यौनकर्मी को भी हिरासत में लिया गया है जो सभी स्थानीय हैं।
चनापोरा मामले की जांच से नौगाम इलाके में एक और देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है।
1)चार्लीपोरा नौगाम के शब्बीर मीर 2) उसकी पत्नी शाज़िया मीर और 3) सौरा के आदिल गुलज़ार हजार को इस रैकेट के संचालन के लिए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 2 ग्राहकों और एक सेक्स वर्कर को भी हिरासत में लिया गया (सभी स्थानीय लोग)।” श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट किया।

Subscribe to my channel