धर्मराजस्थान

Rajasthan Newsहनुमान जन्मोत्सव पर बाघोली प्राचीन मंदिर में भजन, कलश यात्रा व झांकी का कार्यक्रम हुआ।

रिपोर्टर नगेंद्र कुमार बागोली झुंझुनूं राजस्थान

बाघोली प्राचीन हनुमान मंदिर जो की डूंगरी पर स्थित है, डूंगरी पर स्थित होने के कारण डूंगरी वाले बालाजी महाराज के नाम से प्रसिद्ध है। इस मंदिर प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव पर रात्रि जागरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें बाघोली की प्रसिद्ध भजन मंडली शामिल हुई। मुख्य भजन गायक कलाकार कृष्ण लाल, मोहनलाल व सहयोगी शामिल रहे जिनके द्वारा हनुमान जी के भजनों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

सुबह पूरे गांव में हनुमान जी की झांकी व कलश यात्रा निकाली गई। बाबा की झांकी व कलश यात्रा के समापन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया जिसमें गांव के बहुत सारे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह मंदिर प्राचीन समय से लोगों की आस्था व विश्वास का प्रतीक है। कलश यात्रा में बहुत सारी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बाबा की प्रतिमा के साथ नाच गान करते हुए रंग रंगोली के साथ डीजे बजाते हुए पूरे गांव में हर्षोल्लास के साथ बाबा की झांकी व कलश यात्रा निकाली गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button