Madhy Pradesh News शास्त्री मार्केट की जर्जर छत से गिर रहे सीमेंट-गिट्टी के टुकड़े, बड़ा हादसा संभव

रिपोर्टर महमूद हुसैन रंगरेज़ नीमच मध्य प्रदेश
जावद बस स्टैंड के पास स्थित नगर परिषद जावद का शास्त्री मार्केट की छत के कुछ हिस्से टूट-टूट कर गिर रहे हैं। सीमेंट और गिट्टी के टुकड़े नीचे गिर रहे हैं। इस मार्केट का निर्माण वर्ष 1995 में हुआ था। रख-रखाव नहीं होने के कारण छत के सरिये जंग से सड़ चुके हैं। इसी कारण सीमेंट और गिट्टी के टुकड़े छत से नीचे गिर रहे हैं।

आपको बता दें कि पूर्व में एक वर्ष पहले शास्त्री मार्केट के बाहर स्थित श्री कंचन श्री जनरल स्टोर की दुकान का ऊपरी हिस्सा अचानक गिर गया था। गनीमत रही कि उस वक्त कोई जनहानि नहीं हुई। एक साल बीत जाने के बाद भी किसी ने संज्ञान नहीं लिया। कल रात हुई बारिश के बाद शास्त्री मार्केट के पास शौचालय की ओर वाली दीवार के ऊपर की छत का कुछ हिस्सा रात्रि के समय टूटकर नीचे गिर गया। शास्त्री मार्केट के पीछे की ओर शौचालय बना हुआ है।

बस स्टैंड पर आम नागरिक एवं व्यापारी-दुकानदार दिनभर शौचालय का प्रयोग करते हैं। दिनभर यहां चहल-पहल रहती है। यदि उस वक्त घटना घटित होती तो जनहानि की संभावना बनी हुई थी। नगर परिषद जावद से मांग है कि इसका जल्द समाधान किया जाए ताकि कोई जनहानि न हो।



Subscribe to my channel