IC News and Media House Private Limited


Bhopalधर्म

बजरंग सेना समिति से सोनी, देवानी एवं खटवानी उतरेंगे चुनावी मैदान में

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर . संत हिरदाराम नगर में होने जा रहे त्रिवार्षिकी चुनाव जून माह में होने जा रहे है। पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधू चंादवानी ने बताया कि पंचायत में 10 पदो पर चुनाव होते थे इस बार 12 पदो पर चुनाव होंगे। जिसमे एक सचिव, एक सहसचिव का पद बढाया गया है। पूज्य सिंधी पंचायत के चुनाव में इस बार बजरंग सेना समिति के रुप कुमार सोनी, कमलेश देवानी एवं समाजसेवी महेश खटवानी चुनावी दंगल के लिए मैदान में उतरेंगे। जिन्होने चुनाव लडने का अंतिम निर्णय ले लिया है। बजरंग सेना समिति के रुप कुमार सोनी सचिव पद पर चुनाव लड़ सकते है, देवानी आडिटर पद पर एवं खटवानी उपाध्यक्ष पर लड सकते है। अब देखना यह है कि ओर कितने नये चेहरे आ सकते है। चुनाव फार्म प्राप्ति की अंतिम तिथि 12 जून है। जिसको लेकर चुनाव फार्म भरने वालो की भी संख्या धीरे धीरे बढती जा रही है। बजरंग सेना समिति के महासचिव गुरदास रामचंदानी ने बताया कि दिनांक 12 जून शुक्रवार को बजरंग सेना समिति के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सोनी, देवानी एवं खटवानी नामांकन फार्म लेने नवयुवक सभा स्कूल में पहुंचेगे। जिसमे बजरंग सेना समिति के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहेगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button